इस्लामी युद्ध-नियम व संधि की हैसियत | जानने अल्लाह

इस्लामी युद्ध-नियम व संधि की हैसियत


Site Team

इस्लाम ने इसके विपरीत जंग के जो शिष्टाचार बताए हैं, उनकी सही हैसियत क़ानून की है, क्योंकि वे मुसलमानों के लिए अल्लाह और रसूल के दिए हुए आदेश हैं, जिनकी पाबन्दी हम हर हाल में करेंगे, चाहे हमारा दुश्मन कुछ भी करता रहे। अब यह देखना हर इल्म रखने वाले का काम है कि जो जंगी-नियम चौदह सौ साल पहले तय किए गए थे, पश्चिम के लोगों ने उसकी नक़ल की है या नहीं, और नक़ल करके भी वह जंग की सभ्य मर्यादाओं के उस दर्जे तक पहुंच सका है या नहीं, जिस पर इस्लाम ने हमें पहुंचाया था। पश्चिम वाले अक्सर यह दावा किया करते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने सब कुछ यहूदियों और ईसाइयों से ले लिया है। इस लिए बाइबल को भी पढ़ डालिए, ताकि आपको मालूम हो जाए कि सभ्यता के इन दावेदारों का पवित्र ग्रंथ जंग के किन तरीक़ों की हिदायत देता है। (इस उद्देश्य के लिए बाइबल की किताब निर्गमन (Exodus) पाठ 34, किताब गिनती (Numbers) पाठ 31, किताब व्यवस्था-विवरण (Deuteronomy) पाठ 30,7,2 और किताब यशूअ (Joseph) पाठ 6,8 को पढ़ लेना काफ़ी है।)


शुरू ही में यह बात भी समझ लीजिए कि इस्लाम में इन्सान के इन्सान होने की हैसियत से जो अधिकार बयान किए गए हैं, उनको दोहराने की अब ज़रूरत नहीं है। इनको दिमाग़ में रखते हुए देखिए कि इस्लाम के दुश्मन के क्या हुक़ूक़ इस्लाम में मुक़र्र किए गए हैं।

Next article

Related Articles with इस्लामी युद्ध-नियम व संधि की हैसियत

  • इस्लाम धर्म की खूबियाँ पहला भाग

    Site Team

    चूँकि इस्लाम धर्म समस्त आसमानी धर्मों में सब से अन्त में उतरने वाला धर्म है इसलिए आवश्यक था कि वह ऐसी विशेषताओं और

    04/05/2013 21723
  • कृपा का प्रलोभन

    Site Team

      नबी सल्लल्ललाहु अलैहि व सल्लम ने लोगों को अल्लाह की सृषिट के साथ कृपा  व दया करने पर लोगों को उभारा

    14/03/2013 4120
  • आप को सबसे अधिक प्यारा कौन है ?

    डॉक्टर मुहम्मद अब्दुर्रहमान अल अरीफी

    आप को लोगों से संबंध बनाने और उन के साथ व्यव्हार करने के समय अपने कौशल को अधिक से अधिक उपयोग करना चाहए, आप

    04/02/2013 3262
जानने अल्लाहIt's a beautiful day