ज़मज़म के कुँआ की कहानी | जानने अल्लाह

ज़मज़म के कुँआ की कहानी


Site Team

साल गुज़रते गए, सलमा बिन्त अम्र ने अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम यानी नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के दादा को जन्म दिया था, अब्दुल मुत्तलिब बड़े हो गए, और अल्लाह तआला का करना ऐसा हुआ कि वह अपने पिता के नगर मक्का में रहने लगे। अब्दुल मुत्तलिब हज्ज के लिए मक्का आने वाले हाजियों को पानी पिलाया करते थे और अल्लाह के घर की सेवा करते थे। चुनाँचे लोग उनके आस पास एकत्रित हो गए और उन्हें अपना नायक बना लिया। अब्दुल मुत्तलिब अल्लाह के सम्मानित घर से बहुत प्यार करते थे। उन्हों ने ज़मज़म के कुँआ के खोदे जाने के बारे में सुन रखा था। अत: उनके अंदर उसके स्थान को जानने की अभिलाषा पैदा हुई ताकि फिर से उसकी खुदार्इ करें। चुनाँचे एक रात, अब्दुल मुत्तलिब ने सपने में देखा कि कोर्इ उन्हें पुकार कर कह रहा है : ज़मज़म का कुँआ खोदो। यह मामला कर्इ बार घटित हुआ, और उन्हों ने सपने में उसका स्थान भी देखा। जब उन्हों ने अपनी क़ौम को इसकी सूचना दी तो उन्हों ने आपका मज़ाक उड़ाया और आपकी बात की पुष्टि नहीं की। अब्दुल मुत्तलिब के केवल एक ही बेटा था जिसका नाम हारिस था। उन्हों ने उससे कुँआ खोदने में उनकी सहायता करने के लिए कहा, चुनाँचे अब्दुल मुत्तलिब और उनके बेटे हारिस ने मिलकर ज़मज़म का कुँआ खोदा।

Previous article Next article

Related Articles with ज़मज़म के कुँआ की कहानी

  • जीवित और मृत के बीच

    Site Team

    एक आदमी सब केलिए बोझ था अपने सहयोगियों, अपने पड़ोसियों अपने भाइयों,बल्कि अपने बच्चों केलिए भी, जी हाँ वह बेहिस्स

    09/02/2013 6121
  • अब्दुल मुत्तलिब की मन्नत

    Site Team

    जब कुँआ दुबारा खोद दिया गया, तो उनकी क़ौम ने उसमें हिस्सा बटा लिया। इस पर उन्हें कमज़ोरी और अत्याचार का आभास

    20/05/2013 5346
  • बहे दूध पर रो मत

    डॉक्टर मुहम्मद अब्दुर्रहमान अल अरीफी

    कुछ लोगों का मानना हैं कि जिस लक्षण पर पालनपोषण हुआ है, और जिस स्वभाव के द्वारा लोगों के बीच जाना जा चुका

    04/02/2013 3835
जानने अल्लाहIt's a beautiful day