अल्लाह के लिए मोहब्बत | जानने अल्लाह

अल्लाह के लिए मोहब्बत


Site Team

ऐ हमारे प्यारे शैख ! मेरे पास कोई प्रश्न नहीं है, किंतु मैं आपसे यह कहना चाहता हूँ कि मैं आपसे अल्लाह के लिए मोहब्बत करता हूँ, और अल्लाह से यह प्रश्न करता हूँ कि आपको दुनिया व आखिरत में तौफीक़ प्रदान करे।

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

ऐ मेरे भाई ! अल्लाह तआला आपको सुन्नत का पालन करने पर श्रेष्ठ बदला दे। मिक़दाम बिन मादी करब से रिवायत है कि उन्होने कहा : अल्लाह के पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : “यदि तुम में से कोई व्यक्ति अपने भाई से प्यार करे तो उसे इसके बारे में बतला दे।” इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है और कहा है कि यह एक हसन सहीह हदीस है।

तथा अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि उन्हों ने कहा : मैं अल्लाह के पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास बैठा हुआ था कि एक आदमी का गुज़र हुआ, तो क़ौम के एक आदमी ने कहा : ऐ अल्लाह के रसूल ! मैं इस आदमी से मोहब्बत करता हूँ। आप ने फरमाया : “क्या तुमने उसे इस बात से सूचित किया हैॽ” उसने कहा : नहीं। आप ने फरमाया : “उठो और उसे सूचित कर दो।” कहते हैं कि फिर वह उठकर उसके पास गया और कहा : हे फलाँ मैं आपसे अल्लाह के लिए मोहब्बत करता हूँ। तो उसने कहा : जिसके लिए तू ने मुझसे मोहब्बत की है वह (अल्लाह) तुम से मोहब्बत करे।” इस हदीस को इमाम अहमद और अबू दाऊद ने रिवायत किया है और यह एक सही हदीस है।

और मैं आप से कहता हूँ : अल्लाह आप से मोहब्बत करे जिसके लिए आप ने मुझसे मोहब्बत की है।

Previous article Next article

Related Articles with अल्लाह के लिए मोहब्बत

  • रमज़ान के बाद नसीहत

    Site Team

    रमज़ान के बाद क्या नसीहत है ? हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान अल्लाह के लिए योग्य है। आपका क्या विचार है, क्या

    13/08/2013 2709
  • हमारा अक़ीदा (विश्वास)

    मुह़म्मद बिन सालेह अल-उसैमीन

    हमारा अक़ीदा अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, उसकी किताबों, उसके रसूलों, आख़िरत के दिन और तक़दीर की भलाई-बुराई पर ईमान

    11/04/2018 4342
  • इस्लाम धर्म की खूबियाँ पहला भाग

    Site Team

    चूँकि इस्लाम धर्म समस्त आसमानी धर्मों में सब से अन्त में उतरने वाला धर्म है इसलिए आवश्यक था कि वह ऐसी विशेषताओं और

    04/05/2013 21486
जानने अल्लाहIt's a beautiful day